छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में नक्सलियों ने एक सरपंच की गोली मार कर हत्या कर दी है। जिले के एसपी विनोद कुमार चौबे ने शनिवार को यह जानकारी दी। शुक्रवार को मोहला थाना के अंतर्गत मोहभट्ठा ग्राम पंचायत के सरपंच मंगिया राम हुर्रा की नक्सलियों ने हत्या कर दी।
नक्सलियों ने जनता द्वारा निर्वाचित सरपंच की हत्या करके अपनी लोकतंत्र विरोधी अराजक और हिंसक मानसिकता का परिचय दिया है।
0 comments
Post a Comment